फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff: वायरल वीडियो में दिखा जैकी श्रॉफ का बिंदास अंदाज, पैपराजी को सलाह देते नजर आए अभिनेता

Tue, 05 Aug 2025 06:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Shroff Viral Video: जैकी श्रॉफ बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह पैपराजी को ही जरूरी सलाह देते नजर आए। जैकी श्रॉफ के इस अंदाज, बातों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। 
 
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब-तब सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ के वायरल वीडियो नजर आते हैं। जैकी श्रॉफ का बिंदास अंदाज और बातें यूजर्स को भी खूब पसंद आती है। हाल ही में एक वीडियो उनका वायरल हुआ, जिसमें वह बिंदास अंदाज में ही पैपराजी को सलाह देते नजर आए। 

विज्ञापन


पैपराजी को जैकी श्रॉफ ने दी ये सलाह 
पैपराजी जब जैकी श्रॉफ की तस्वीरें लेने पहुंचे तो वह ड्राय फ्रूट्स खा रहे थे। हाथ में एक छोटा सा पौधा भी नजर आया। पैपराजी को देख जैकी श्रॉफ ने सभी को ड्राय फ्रूट्स शेयर किए। साथ ही कहा, ‘दबा के खा और चबा के खा।’ इस बात पर पैपराजी ने भी हामी भरी। अक्सर ही जैकी श्रॉफ लोगों को पौधे लगाने की सलाह भी देते रहते हैं। वह हमेशा एक पौधा अपने साथ लेकर घूमते हैं।  




यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
सोशल मीडिया यूजर ने भी जैकी श्रॉफ की इस वायरल वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर लिखता है, ‘यह सच में जमीन से जुड़े हुए हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जैकी दादा की नई रेसिपी का इंतजार है।’ बताते चलें कि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ की बताई गई कुछ रेसिपी खूब वायरल हुईं। कुछ यूजर्स ने जैकी श्रॉफ के लिए खूब सारे हार्ट इमोजी शेयर किए।  ये खबर भी पढ़ें: Hunter 2 Trailer: क्या बेटी को बचा पाएगा अफसर विक्रम? जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी स्टारर 'हंटर 2' का ट्रेलर रिलीज 

इन फिल्मों में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ 

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आए। अगले साल वह दो फिल्में कर रहे हैं। एक कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और एक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें