फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण ने शेयर की 'बॉर्डर 2' की शूटिंग की झलक, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करते दिखे एक्टर

Tue, 05 Aug 2025 03:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2: वरुण धवन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर स्वर्ण मंदिर से अपनी एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वरुण के साथ एक  महिला भी नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने बॉर्डर 2 के लेकर एक भावुक नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन ने अपनी नई युद्ध ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। इस मौके पर वे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए और आशीर्वाद लिया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। 
विज्ञापन



रुण का पोस्ट
वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपनी और एक एक्ट्रेस मेधा राणा के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों सितारों के चेहरे नजर नहीं आ रहा हैं। दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस शानदार तस्वीर के साथ वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, "सतनाम श्री वाहे गुरु। एक यात्रा समाप्त हुई बॉर्डर2।" वरुण की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी और फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

चर्चा में हैं मेधा राणा
इस फिल्म में पहली बार अभिनय कर रहीं मेधा राणा भी चर्चा में हैं। उन्होंने 3 अगस्त को शूटिंग शुरू की थी और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। मेधा ने लिखा, "बॉर्डर 2 की टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। हर सीन एक प्रार्थना जैसा है, जो उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देता है जो देश के लिए सब कुछ त्याग देते हैं।"
विज्ञापन

फिल्म बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 एक युद्ध ड्रामा फिल्म है, जो वीरता और बलिदान की कहानी दिखाएगी। यह 1997 की फिल्म बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाएगी। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सनी देओल और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है और टी-सीरीज के साथ जेपी दत्ता की प्रोडक्शन कंपनी ने बनाया है। यह फिल्म भारतीय सैनिकों के साहस को सम्मान देगी और दर्शकों को एक नई कहानी के साथ प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें: The Raja Saab: 'द राजा साब' की रिलीज में होगी और देरी, जानिए कब देख सकेंगे प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें