फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salim Aktar Prayer Meet: आज हुई निर्माता सलीम अख्तर की प्रार्थना सभा, गमला लेकर पहुंचे जैकी श्रॉफ

Sat, 12 Apr 2025 07:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs at Salim Akhtar Prayer Meet: फिल्म निर्माता सलीम अख्तर ने 08 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज शनिवार 12 अप्रैल को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई।
विज्ञापन
सलीम अख्तर की प्रार्थना सभा में जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय फिल्म निर्माता सलीम अख्तर नहीं रहे। 08 अप्रैल को उनका निधन हो गया। आज शनिवार को उनको याद करते हुए प्रार्थना सभा रखी गई। एक्टर जैकी श्रॉफ सलीम अख्तर की प्रार्थना सभा में पहुंचे। वे हाथ में छोटा सा गमला लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Jaat Day 3 Box Office Collection: वीकएंड में दर्शक बटोरने में कामयाब रही 'जाट', जानिए तीसरे दिन का कारोबार

82 वर्ष की आयु में हुआ निधन
लंबी बीमारी के बाद 82 वर्ष की आयु में सलीम अख्तर का निधन  हुआ। वो बीते कई दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती थे। आज उनकी प्रार्थना सभा में जैकी श्रॉफ दिखे। उनका यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।
 

इंडस्ट्री को दीं कई कमाल की फिल्में
सलीम अख्तर को 09 अप्रैल को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। फिल्म निर्माता के जनाजे में बॉलीवुड कलाकार राज बब्बर, रजा मुराद और फिरोज खान के अलावा शहबाज खान पहुंचे। सभी लोगों ने उनकी नमाज-ए-जनाजा में उनके लिए दुआएं कीं। सलीम अख्तर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं। इनमें 'लोहा', 'बटवारा', 'चोरों की बारात', 'कयामत' और 'फूल और अंगारे' शामिल है।

यह खबर भी पढ़ें:
Priyamani: ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन को लेकर प्रियामणि ने दिया बड़ा अपडेट, बताया इस बार क्या होगा खास
विज्ञापन

रानी मुखर्जी और तमन्ना को किया लॉन्च
सलीम अख्तर ने रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड में लॉन्च किया। सलीम अख्तर ने साल 1997 में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म का निर्माण किया। इसमें उन्होंने रानी मुखर्जी को मौका दिया। उन्होंने साल 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' फिल्म में तमन्ना भाटिया को लॉन्च किया। दोनों अभिनेत्रियों का हिंदी फिल्मों में अच्छा नाम है।

Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच किसकी शादी की फोटो साझा कीं? खुश दिखीं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें