'खुजली' के एक सीन में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता
एक जमाने में अपने रोमांटिक किरदारों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर जैकी श्रॉफ एक बार फिर फिल्मी परदे पर रोमांस का तड़का लगाएंगे। लेकिन इस बार उनका ये रोमांस थोड़ा बोल्ड होगा।
दरअसल सोनम नायर की एक शॉर्ट फिल्म आ रही है 'खुजली' जिसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता लीड रोल में होंगे। फिल्म की कहानी अधेड़ अवस्था में पहुंच चुके एक ऐसे कपल की कहानी बताती है जो अपनी सेक्स लाइफ को और रोमांचक बनाना चाहता है।