फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय-शाहरुख के बाद अब टकराएंगी गौरी और ट्विंकल

Mon, 06 May 2013 11:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों खिलाड़ी कुमार और किंग खान के बीच शीत युद्ध की जैसी स्थिति है। जिस दिन शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज तय हुई है, उसी दिन अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' रिलीज करने जा रहे हैं। दरअसल दोनों ही अभिनेताओं की नजर ईद पर है।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। त्यौहार के इस खास दिन दो बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होती रही हैं और समान रूप से दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। लेकिन इधर 'चैन्नई एक्सप्रेस' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' के मामले में सीन एकदम अलग है।

दरअसल इस बार प्रमोशन के लिए सुपरस्टार्स की बीवियां आमने सामने आ खड़ी हुई हैं। खबर है कि 'चैन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन के लिए इस बार गौरी खान सक्रिय होने जा रही हैं। उन्होंने इस फिल्म की पब्लिसिटी अपने हाथ में लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इधर जब ट्विंकल खन्ना को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने भी अपने पति की फिल्म के प्रमोशन की यूनीक किस्म की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। सबको पता है कि ट्विंकल खन्ना एक दौर में हीरोइन रह चुकी हैं, यह अलग बात है कि शादी के बाद वे लाइम लाइट में बहुत कम रही हैं।

हाल ही में उन्होंने 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' के रशेज खास तौर पर मंगा कर देखे, तो उनके दिमाग में इस फिल्म के प्रमोशन की सूझ गई। जब से एकता कपूर को पता चला कि ट्विंकल खन्ना उनकी फिल्म के प्रमोशन के बारे में पूरी तरह गंभीर हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

वैसे भी एकता किंग खान की फिल्म को टक्कर देने के लिए काफी पहले से कमर कस चुकी थीं, अब ट्विंकल का साथ पाकर वे उत्साह से भर गई हैं। रशेज देखने के बाद खुद ट्विंकल को इस फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्हें अपने पति की पिछली फिल्म 'स्पेशल 26' भी काफी अच्छी लगी थी।

उनका कहना है कि दर्शक 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' को पिछली फिल्म से भी ज्यादा पसंद करेंगे। ट्विंकल की इस सक्रियता से अक्की हैरत में हैं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि ट्विंकल उनकी नई फिल्म के लिए इस तरह मैदान में कूद पड़ेंगी। इसीलिए आजकल उनकी जुबान पर तो एक ही जुमला है, मेरी बीवी का जवाब नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें