अनिल कपूर की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' 3 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनिल अहम भूमिका में हैं। खास बात यह है कि अनिल कपूर ने इस फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए पहली बार रियल एक्शन किया है।
अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में कई एक्शन सीन फिल्माये हैं। उनका कहना है कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे कठिन किरदार है। फिल्म में जो भी एक्शन है वह रियल है।
अनिल ने बताया कि 'शूटआउट एट वडाला' के एक सीन में उन्हें धोबी घाट में शूटिंग करनी थी। इसमें उन्हें धोबी घाट के पानी वाले जगहों पर चढ़ कर एक्शन सीन फिल्माने थे। पानी की वजह से वहां काफी फिसलन थी। जिसकी वजह से उन्हें काम करने में परेशानी हो रही थी।
अनिल कहते हैं कि फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने जिस तरह से इस दृश्य को फिल्माया उसे देखकर मैं दंग रह गए। उन्होंने बताया कि संजय ने उनकी सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा और उन्होंने ऐसा मटेरियल फर्श पर रखवाया जिसे देखकर कैमरे में लगे कि फर्श गीला है।
लेकिन वास्तविकता में वह फिसलन वाला मटेरियल नहीं था। सो, अनिल ने इस सीन को बखूबी निभा भी लिया। अनिल ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह का सीन नहीं फिल्माया है।