फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घनचक्कर' के घर की हर चीज विद्या बालन की

Mon, 22 Apr 2013 03:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन ने अपनी आगामी फिल्म 'घनचक्कर' के लिए फिल्म में दिखाया गया घर खुद सजाया है। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि विद्या बालन को घर सजाने का काफी शौक और इस फिल्म में प्रयोग किया गया घर उन्होंने खुद सजाया है।
विज्ञापन


विद्या बालन ने 'घनचक्कर' के इस घर को सजाने के लिए अपने घर में सजाई गयी पसंदीदा पेंटिंग का इस्तेमाल किया है। साथ ही उन्होंने अपनी पसंद के रंगों से दीवारों को रंगवाया है। साथ ही विद्या ने उन डेकोरेटिव आयटम्स का भी इस्तेमाल किया है, जो उन्होंने अपने चैंबूर वाले घर में सजा कर रखा था।

विद्या ने अपनी पसंदीदा बेडशीट भी फिल्म में इस्तेमाल की है। दरअसल, यह आइडिया विद्या का ही था। विद्या का घनचक्कर में जो किरदार है, वह हाउस वाइफ का है।

विद्या के किरदार का ज्यादा से ज्यादा वक्त घर में ही गुजरता है। इसलिए वह चाहती थीं कि वह खुद ही घर को डेकोरेट करें ताकि वह इसे अपने घर जैसा फील दे पाएं। विद्या ने यह बात जब निर्देशक राजकुमार गुप्ता से कही तो वह बेहद खुश हुए और उन्हें विद्या का यह आइडिया पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चटकीले रंगों को पसंद करने वाली विद्या ने खासतौर से किचन को भी अपने मुताबिक तैयार करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें