फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: इशिता दत्ता की छोटे परदे पर वापसी में ये अभिनेता बना जोड़ीदार, ‘अनुराग बसु’ का दिलचस्प किरदार

Mon, 30 Aug 2021 06:47 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो,मुंबई

सार

कलर्स चैनल के नए धारावाहिक ‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ की कहानी में इसकी मुख्य नायिका काजोल का सफर दिखाया गया है। काजोल एक स्वतंत्र और मजबूत महिला है। इऱादों की पक्की है। हौसलों की मजबूत है। यह किरदार परदे पर इशिता दत्ता निभाती नजर आएंगी जिनके छोटे परदे पर अरसे बाद वापसी हो रही है। इस शो में इशिता दत्ता के साथ करन सूचक प्रमुख भूमिका में दिखेंगे। 
विज्ञापन
करन सूचक - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलर्स चैनल के नए धारावाहिक ‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ की कहानी में इसकी मुख्य नायिका काजोल का सफर दिखाया गया है। काजोल एक स्वतंत्र और मजबूत महिला है। इऱादों की पक्की है। हौसलों की मजबूत है। यह किरदार परदे पर इशिता दत्ता निभाती नजर आएंगी जिनके छोटे परदे पर अरसे बाद वापसी हो रही है। एक तरफ उनके किरदार को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह है, तो दूसरी तरफ इस धारावाहिक में एक प्रमुख किरदार ‘अनुराग बसु’ का भी प्रवेश हो रहा है।

विज्ञापन


अनुराग का किरदार करन सूचक निभा रहे हैं। व्यवसाय से अनुराग एक कार्डियोलॉजिस्ट हैं, लेकिन जब उनके दिल की बात आती है, तो अपनी मां के साथ उनके संबंध ने महिलाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण को प्रभावित किया है। धारावाहिक में इस किरदार को अभी प्रवेश करना है, लेकिन करन को विश्वास है कि ‘अनुराग बसु’ सभी का चहेता बन जाएगा।

विज्ञापन

करन सूचक - फोटो : अमर उजाला मुंबई
करन सूचक बताते हैं, ‘‘धारावाहिक ‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ के सेट पर रहने में इन दिनों उन्हें काफी खुशी मिलती है। महामारी के कारण मुझे 500 दिनों से ज्यादा समय लग गया किसी सेट पर वापस आने में। हालांकि मेरे पास ऑफर आ रहे थे लेकिन मेरे लिए जरूरी था कि मैं सही जगह पर खुद को प्रस्तुत करूं और सही काम करूं। कलर्स जैसे चैनल के साथ उनके नए धारावाहिक के लिए काम करने से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता था। मैं ‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ में अनुराग बसु का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं। और, अपनी पूरी मेहनत के साथ दर्शकों के बीच फिर से पहुंचने के लिए बहुत आशान्वित हूं।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें