अपनी दूसरी फिल्म कर रहीं सनी लियोन को इस बार उनके टेस्ट का रोल मिला है। एकता कपूर की बैनर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में वह एक न्यूकमर बॉलीवुड एक्ट्रेस का रोल कर रहीं हैं। यह एक ऐसी लड़की का किरदार है जिसने अभी-अभी मुंबई में कदम रखा है।
फिल्म में दिखाया जाता है कि वह उस लड़की को इंडस्ट्री अपने को सरवाइव करने के लिए किस तरह की समस्याओं का सामना कर पड़ता है। फिल्म दिखाती है कि इस लड़की को इंडस्ट्री में बने रहने और काम पाने के लिए कैसे-कैसे समझौते करने पड़ते हैं। बाद में इसी लड़की का एक एमएमएस इंडस्ट्री में फैल जाता है। जिसकी वजह से उस लड़की की जिंदगी एक अलग मोड़ ले लेती है।
सनी यह रोल करके उत्साहित हैं। खबर यह भी है सनी ने इस फिल्म के लिए किसी हिंदी ट्यूटर का सहारा लिया है ताकि वो अपने संवाद अच्छे से बोल सकें। इस फिल्म में सनी लियोन अपनी आवाज की डबिंग नहीं करेंगी। वह चाहती हैं कि फिल्म में रियल टच दिखने के लिए वह संवाद खुद बोलें।
सन्नी लियोन के अलावा इस फिल्म में सुपर नेचुरल पॉवर का भी कमाल है जिसके बारे में खुलासा नहीं हुआ है। यह फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का सीक्वेल है इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्ट 2 भी किसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी। सन्नी लियोन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी है। इस फिल्म के बाद सन्नी लियोन एक एक्शन फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।