फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः लीजिए, फिर आ रहीं हैं संगीता बिजलानी

Tue, 22 Jan 2013 04:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री संगीता बिजलानी तो आपको याद ही होगी। हां वही जो पहले विज्ञापनों और फिर फिल्मों में दिखी थीं। बाद में वह क्रिकेटर अजहरूद्दीन के साथ डेटिंग कर रहीं थीं। उसके बाद से वह चर्चाओं से गायब हो गयी थीं। अब एक बार वह फिर से चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन


सुनने में आ रहा है कि संगीता बिजलानी फिर से फिल्मों में आने की तैयारी कर रहीं हैं। जी हां,खबर है कि संगीता फिल्मों में वापसी के लिए तैयार बैठी हैं और एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं। खुद संगीता का कहना है कि उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं, मगर वह अच्छी स्क्रिप्ट की प्रतीक्षा में हैं। वह कहती हैं कि जैसी ही उनको अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी वह फिल्मों में काम करना शूरू कर देंगी।

आपको बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी से पहले सलमान खान के साथ अपने रोमांस को लेकर चर्चा में रहीं संगीता आज भी सलमान की काफी अच्छी दोस्त हैं। सलमान से संगीता का मिलना-जुलना अब भी है। हो सकता है कि उनकी वापसी का रास्ता सलमान खान ही खोल रहे हों। हम तो बस इंतजार कर सकते हैं वापसी का।
विज्ञापन


डांस करते वक्त कांपते हैं सलमान
सलमान खान की एक्टिंग के साथ उनके डांस पर भी सारा हिंदुस्तान फिदा है। पर अपने डांस को लेकर सलमान खान की राय कुछ दूसरी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान आज भी अपने डांस से पहले काफी नर्वस हो जाते हैं। हाल ही में हुए कार्यक्रम में सलमान खान ने उपस्थित लोगों को बताया कि आज भी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर वह इतने नर्वस हो जाते हैं कि उन्हें लगता है उनकी टांगे कांप रही हैं। यही वजह है कि वह अपने साथ उपस्थित दर्शकों को भी झूमने को कहते हैं ताकि उनका वह ईजी हो सकें।  हालांकि उनका यह भी मानना है कि उनके डांस स्टेप इतने आसान होते हैं कि उन्हें आसानी से कोई भी कर सकता है।

रामू और मनोज फिर बने दोस्त
इंडस्ट्री में कुछ भी स्थायी नहीं होता। न तो दोस्ती और न ही दुश्मनी। एक समय रामगोपाल वर्मा के साथ कभी भी फिल्म न करने की बात कहने वाले मनोज बाजपेयी अब रामू के साथ फिल्म करने के लिए तैयार हो गए हैं। खबरों की माने तो रामगोपाल वर्मा और मनोज वाजपेयी ने आपसी मतभेद सुलझा लिए हैं। खुद मनोज इस खबर की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि, हां मैंने और रामू ने सारे गिले-शिकवे भुला दिए हैं। उन्होंने मुझे मेरी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं भी दी है। मैं फिर से रामू के साथ काम करना चाहूंगा। रामू और मनोज 'सत्या', 'शूल' और 'रोड' जैसी यादगार फिल्में साथ में दे चुके हैं।

नौकरी से निकाले गए बोनी
एक साल पहले खबर आई थी कि अपनी अभिनेत्री पत्नी श्रीदेवी की महंगी लाइफस्टाइल की वजह से निर्माता बोनी कपूर ने एक चैनल में बतौर क्रिएटिव हेड ज्वाइन किया था ताकि एक मोटी आमदनी उन्हें होती रहे। अब खबर है कि इस चैनल और पोस्ट से बोनी की छुट्टी हो गयी है। पिछले एक महीने से बोनी चैनल के दफ्तर में नज़र नहीं आ रहे हैं। दरसल बोनी की मौजूदगी के बावजूद चैनल की टीआरपी जस की तस बनी हुई थी। बोनी ने इस चैनल पर एक-दो रियलिटी शो शुरू भी किये थे लेकिन इससे भी चैनल को कोई फायदा नहीं पंहुचा। इसके बाद बोनी की छुट्टी करने का फैसला हो गया। चलो अच्छा है कि श्रीदेवी ने फिल्मों में वापसी कर ली है।

रमेश शिप्पी को 'शोले' का तोहफा
निर्माता निर्देशक रोहन सिप्पी अपने पिता रमेश सिप्पी के 66 वें जन्मदिन यानि 23 जनवरी को खास बनाने की तैयारी में जुट गये हैं। इसी दिन वह अपनी आने वाली फिल्म 'नौटंकी साला' के पोस्टर्स रिलीज करेंगे। सुनने में आया है कि इस दिन वह रमेश शिप्पी की फिल्म 'शोले' का एक सीन पेश करेंगे। यह वही सीन होगा जहां धर्मेन्द्र शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ जाते हैं और गांववालों को आत्महत्या करने की धमकी देते हैं। उस सीन में स्पेशयली अमिताभ का ‘नौटंकी साला’ कहना उस कार्यक्रम की जान होगी। दरअसल रोहन की यह दिली इच्छा थी कि वह अपने पिता रमेश सिप्पी के जन्मदिन पर उन्हें कुछ ऐसा तोहफा दें जो नया और अनोखा हो। फिल्म ‘नौटंकी साला’ में आयुष्मान खुराना और कुणाल रॉय कपूर के अलावा पूजा साल्वी तथा एविलन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें