फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान और दिल्ली शूटआउट का कनेक्शन

Thu, 19 Sep 2013 01:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान का नाम परोक्ष रूप से दिल्ली में हुए एक बिजनेस मैन के इंनकाउंटर से जुड़ रहा है।
विज्ञापन


अगस्त के महीने में दिल्ली से आई दो महिलाओं जिसमें से एक मां और एक बेटी थी ने सलमान के घर पर हंगामा किया था।

मां जसमीत शेट्टी और बेटी अमृता शेट्टी ने इस बात के अरोप लगाए थे कि सलमान ने उन्हें फिल्म में काम दिलाने के लिए मुंबई बुलाया था।

घर के नीचे चल रहा यह हंगामा तब खत्म हुआ था जब पुलिस आकर इन दोनों महिलाओं को अपने साथ पुलिस थाने ले गई। मां और बेटी की इस जोड़ी ने यहां भी हंगामा किया।
विज्ञापन


अब इस मामले में नया मोड़ 16 सितंबर को आया। सलमान के घर में हंगामा कर रही महिला जसमीत शेट्टी के हसबैंड हरदेव सिंह पर जानलेवा हमला हुआ।

यह घटना रोहतक रोड में सुबह के 6 बजे घटी। अब इस घटना के तार सलमान खान से जुड़ते हैं।

जसमीत ने इस हमले के लिए सीधे-सीधे सलमान खान की मैनेजर रेशमा शेट्टी पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर भी कराई है।

एक बयान में जसमीत ने यह संकेत भी दिया कि यह हमला सलमान खान के इशारे पर हुआ है। इस बारे में पुलिस की तहकीकात जारी है। अभी तक इस संबंध में पुलिस ने सलमान से पूंछतांछ नहीं की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें