फिल्म इंडस्ट्री में एक गॉसिप तेजी से इन दिनों फैल रही है कि रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली है। दरअसल इस गॉसिप को पंख लगाए हैं उनकी एक अंगूठी ने, जो इन दिनों वह पहने नजर आ रही हैं।
इन दिनों रानी की 'रिंग फिंगर' में एक चमचमाती रिंग दिख रही है। इस रिंग के दिखने के साथ ही यह बहस तेज हो गयी है कि रानी ने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली है। हालांकि रानी इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि उनकी इस अंगूठी को कोई देख न ले।
पिछले महीने एक इवेंट के दौरान जब शत्रुघ्न सिन्हा ने रानी मुखर्जी को रानी चोपड़ा कह दिया था तो इंडस्ट्री में इस बात को लेकर खूब बातें हुई थीं। हालांकि रानी मुखर्जी ने इस बात का खंडन नहीं किया था। लोग इन दोनों बातों को जोड़कर देख रहे हैं।