फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir kapoor: रामायण के लिए जिम में जमकर मेहनत कर रहे रणबीर कपूर? वायरल तस्वीर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Sun, 24 Mar 2024 03:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म रामायण की बात करें तो  फिल्म में कथित रूप से रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे और साई पल्लवी को सीता की भूमिका के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए अभिनताओं में से एक हैं। फिल्म एनिमल में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। इस  फिल्म के बाद चर्चा है कि वे नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। रिपोर्ट्स का दावा है कि वे जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंंगे। 

विज्ञापन

Ramayana: नीतेश तिवारी की 'रामायण' से जुड़े इंडस्ट्री के ये बड़े अभिनेता! शूटिंग को लेकर भी आया बड़ा अपडेट


अभिनेता की तस्वीर हुई वायरल

इस बीच अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में रणबीर जिम में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस कठोर प्रशिक्षण सत्र को देख फैंस कयास लगा रहे हैं  कि रणबीर ने अपनी आगामी फिल्म में भगवान राम की भूमिका के लिए तैयारी कर रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस तस्वीर को रणबीर कपूर के फिटनेस ट्रेनर ने हाल ही में साझा किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में रणबीर को जिम वाली पोशाक में, पूरे फोकस के साथ शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हैशटैग से फैंस लगा रहे कयास

पोस्ट के साथ कैप्शन में ट्रेनर ने लिखा, "रणबीर कपूर फर्स्ट हेड स्टैंड। साथ ही, इस पोस्ट में रामायण हैशटैग भी दिया गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणबीर अपनी आगामी फिल्म के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं।  इस पोस्ट के वायरल  होने के बाद प्रशंसक कमेंट कर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं। फिल्म रामायण की बात करें तो  फिल्म में कथित रूप से रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे और साई पल्लवी को सीता की भूमिका के लिए चुना गया है। केजीएफ स्टार यश भी फिल्म में रावण का किरदार निभा सकते हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म लव एंड वॉर में भी काम करने वाले हैं। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Rakul Preet: शादी के बाद रकुल ने जैकी के साथ अपने रिश्ते पर की बात, कहा- मुझे 15 बार कॉल करने की जरूरत नहीं...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें