कौन इनकी परवरिश कर रहा है?
उन्होंने आगे उनकी परवरिश पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘इनको जन्म कौन दे रहा है और कौन इनकी परवरिश कर रहा है? भारत खूबसूरत और विविध लोगों का देश है, जो शालीनता और संस्कृति से भरे हुए हैं।’
जेन जी पर हमला जारी रखते हुए कंगना ने कहा, ‘आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसे ही दिखते और व्यवहार करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है, बस आप दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे हैं।’
डिजिटल ब्रेक लेने की कही बात
अपने पोस्ट के अंत में कंगना ने डिजिटल ब्रेक लेने की बात कही और लिखा, ‘इन रील्स को देखकर मैं परेशान हो गई हूं, अब मुझे थोड़ा ठीक होने के लिए डिजिटल डिटॉक्स चाहिए।’
क्यों हुआ था सीजेपी का प्रोटेस्ट?
दरअसल, नीट पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। इसके लिए पार्टी ने जेन जी युवाओं के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के करीब 26 दिन बाद धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़ें- Kala Hiran: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फिल्म ‘काला हिरण’ के लिंक हटाने का दिया आदेश, मेकर्स को लगाई फटकार