फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के दिए गिफ्ट बेच रही हैं कैटरीना

Fri, 02 Aug 2013 07:06 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री कैटरीना कैफ लगता है कि सलमान से जुड़े अपनी सभी यादें पूरी तरह से खत्म कर देना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने वे गिफ्ट बेचने शुरु कर दिए हैं जो उन्हें सलमान की ओर से मिले थे।
विज्ञापन


अपने पास से सलमान की यादें हटाने की शुरुआत सलमान की दी हुई कार से होगी। कैटरीना कैफ उस कार को बेचने जा रही है जो उन्हें सलमान खान की ओर से मिली थी। सलमान खान ने कैटरीना को यह कार उनके जन्मदिन पर तोहफे के रूप में दी थी।

सलमान खान, कैटरीना कैफ को जब-तब तोहफे देते रहे हैं। यह तोहफा उनके लिए सबसे खास रहा है। कैटरीना कैफ अपना ज्यादातर सफर सलमान की दी हुई इसी कार से करती रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब कैटरीना कैफ घोषित तौर पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड बन गई हैं ऐसे में उन्होंने सलमान के दिए हुए तोहफा से दूर रहना ही ठीक समझा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें