फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गे मुद्दे पर इरफान की 20 साल पुरानी फिल्म चर्चा में

विज्ञापन
विज्ञापन
मलैंगिकता के मुद्द पर बनी मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म की इन दिनों हो रही चर्चाओं के बीच ऐक्टर इरफान खान की एक 20 बरस पुरानी फिल्म सुर्खियों में आ गई है।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्माण 1995 में हुआ था और सेंसर बोर्ड ने तब इसे प्रमाणपत्र देने इंकार करते हुए प्रतिबंधित कर दिया था। फिल्म का निर्माण और निर्देशन आशीष बलराम नागपाल ने किया था।

नागपाल आर्टगैलरी के काम से जुड़े हैं और मुंबई में रहते हैं। करीब आधा दर्जन फिल्मों में उन्होंने ऐक्टिंग भी की है। उन्होंने ही इरफान को लेकर दो समलैंगिक पुरुषों की कहानी पर फिल्म बनाई थी, अधूरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागपाल इस फिल्म पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते

वैसे नागपाल अब इस फिल्म को लेकर किसी तरह की चर्चा के इच्छुक नहीं हैं और न ही इरफान ने कभी अपने करियर में इस फिल्म पर बातचीत की। वास्तव में यह इरफान के उन दिनों की फिल्म है जब वह इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

अधूरा में इरफान के साथ नागपाल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों समलैंगिक प्रेमी के रोल में थे। यह कहानी एक उद्योगपति तथा एक पत्रकार की प्रेम कहानी थी। जिसमें उनके अंतरंग होते संबंधों का अंत एक त्रासदी के रूप में दिखाया गया था।

करीब डेढ़ घंटे की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने प्रतिबंधित करने का फैसला किया था। अतः फिल्म न कभी पर्दे पर आ सकी और न वीडियो के रूप में इसे दर्शकों के बीच लाया जा सका। ऐसे में जबकि नागपाल इस फिल्म पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते, निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म के रिलीज होने के बावजूद यह संभावना ही ज्यादा है कि अधूरा हमेशा के लिए डिब्बे में बंद रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें