फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान बोले, 'मैं तो मरते वक्त भी रोमांस करूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता इरफान खान को फिल्मों में रोमांस न करने का मलाल है। लगभग हर तरह का किरदार निभा चुके इरफान खास तौर पर संजीदा रोल करने के लिए पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन


बीबीसी से खास बातचीत में इरफान अपने किरदारों के बारे में कहते हैं, 'मुझे यह गलतफहमी थी कि मैं अगर अभिनेता बन जाऊंगा तो महिलाओं के दिल पर राज करूंगा, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।'

इरफान अपनी अधूरी इच्छा को व्यक्त करते हुए कहते हैं, 'मैं अगर अपनी आखिरी सांस ले रहा होउंगा तब भी रोमांस करने को राजी हो जाऊंगा, क्योंकि रोमांस आपको जीवित रखता है और आपकी ऊर्जा बढाता हैं।' इरफान का कहना है कि वो फिल्मों में इस तरह के किरदार के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन

'नंबरों पर नहीं, काम पर ध्यान लगाता हूं'

जहां एक तरफ खान तिकडी बॉलीवुड में खुद को नंबर एक साबित करने की होड में लगी है, वहीं इरफान अपने आप को इस दौड़ से बाहर मानते हैं। इस प्रतिस्पर्धा पर इरफान कहते हैं, 'मैं ऐसी किसी दौड में शामिल नहीं हूं और अगर हूं भी तो मैं खुद को सबसे पीछे मानता हूं।'

वो अपना मुकाबला खुद से ही मानते हैं और कहते हैं, 'मैंने बॉलीवुड में अपनी जगह अपने काम से बनाई हैं, मैं सिर्फ फिल्मों में अभिनय करता हूं और कुछ नहीं।' उन्होने कहा कि एक अभिनेता का काम एक्टिंग करना है ना कि एक-दो-तीन को फेर में पड़े रहना। इरफान ने कहा कि वो बस अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

'अब दर्शक 'तलवार' जैसी फिल्में पसंद करते हैं'

फिलहाल इरफान अपनी फिल्म 'तलवार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो 2 अक्तूबर को रिलीज हुई है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इरफान के साथ अभिनेत्री कोंकणा सेन भी हैं। एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म और उसके विवादों पर इरफान कहते हैं, 'जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढी तो ऐसी कई बातें थीं जो मुझे पता नहीं थीं।'

उनके मुताबिक, 'सच की तलाश करना हमारा फर्ज बनता है और अगर हम ऐसा नहीं कर रहे हैं तो हम एक मृत व्यक्ति की तरह हैं।' वो कहते हैं, 'कुछ सालों पहले ऐसी फिल्में बनाने का काम थोडा मुश्किल था, लेकिन अब दर्शक इस तरह की फिल्में पसंद करते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें