फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: KKR के मालिक शाहरुख पर लगा बैन, 13 साल से वानखेड़े स्टेडियम में नहीं रखा कदम; जानें पूरा विवाद

Mon, 31 Mar 2025 10:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IPL 2025-MI vs KKR: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के साथ पुराना विवाद फिर एक बार चर्चा में आ गया है। इस विवाद के चलते किंग खान पर पांच साल का बैन भी लगा था। चलिए जानते हैं क्या है पूरा विवाद...
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPL 2025-MI vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम आज एक बार फिर गुलजार हो गया, जहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का एक हाई-वोल्टेज मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। इस मैच का इंतजार सिर्फ क्रिकेट फैंस को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के प्रशंसकों को भी था, जो केकेआर के सह-मालिक हैं, लेकिन शाहरुख और वानखेड़े का रिश्ता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस 13 साल पुराने विवाद से भी जुड़ा है, जब 2012 में उन्हें इस स्टेडियम से पांच साल के लिए बैन कर दिया गया था। आज चलिए आपको बताते उस घटना की पूरी कहानी...

विज्ञापन

 

2012 में हुआ था विवाद
यह कहानी शुरू होती है 16 मई 2012 से, जब वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के पांचवें सीजन का एक मुकाबला खेला गया। इस मैच में शाहरुख की टीम केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराया था। जीत के जश्न के बीच शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना और कुछ दोस्तों के बच्चों के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। मैच खत्म होने के बाद शाहरुख मैदान की ओर बढ़े, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया। यहीं से मामला गरमाया।

सिक्योरिटी पर भड़के थे शाहरुख
प्रत्यक्षदर्शियों और एमसीए के अधिकारियों के मुताबिक, शाहरुख ने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ बहस शुरू कर दी, जो जल्द ही धक्का-मुक्की और कथित तौर पर गाली-गलौज तक पहुंच गई। एमसीए ने आरोप लगाया कि शाहरुख नशे में थे और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। दूसरी ओर, शाहरुख ने दावा किया कि वह अपनी बेटी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनके साथ मौजूद बच्चों को कथित तौर पर छुआ और एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे उन्होंने अपमानजनक माना।
Shah rukh Khan: ईद पर फैंस के बीच नहीं आए शाहरुख, ट्वीट कर दी मुबारकबाद, यूजर्स ने पूछा- चांद का दीदार कब होगा?

पुलिस में शिकायत भी हुई दर्ज
इस घटना के बाद एमसीए ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज की। हालांकि, पुलिस ने इसे असंज्ञेय अपराध (नॉन-कॉग्निजेबल ऑफेंस) माना और जांच को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन एमसीए ने इसे गंभीरता से लिया और अगले दिन, 17 मई 2012 को, तत्कालीन अध्यक्ष विलासराव देशमुख की अगुवाई में हुई बैठक के बाद शाहरुख खान पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर पांच साल का बैन लगा दिया गया। एमसीए का कहना था कि यह कदम नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश देने के लिए उठाया गया।

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पांच साल एक लिए लगा बैन, लेकिन तीन साल में हट गया
शाहरुख खान पर लगा बैन 17 मई 2012 से प्रभावी हुआ और इसे पांच साल तक यानी 17 मई 2017 तक लागू रखने का फैसला किया गया। इस दौरान शाहरुख न तो दर्शक के तौर पर और न ही केकेआर के मालिक के रूप में वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश कर सकते थे। यह प्रतिबंध सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं था, बल्कि एमसीए के पूरे परिसर पर लागू था। हालांकि, बीसीसीआई के तत्कालीन उपाध्यक्ष और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने शाहरुख का बचाव करते हुए कहा था कि अंतिम फैसला बीसीसीआई लेगी, लेकिन एमसीए अपने फैसले पर अड़ा रहा।
हालांकि, यह बैन अपनी पूरी अवधि तक लागू नहीं रहा। 2015 में एमसीए ने आधिकारिक तौर पर शाहरुख पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। इसका मतलब यह हुआ कि बैन को तीन साल बाद ही खत्म कर दिया गया। इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन माना जाता है कि शाहरुख और एमसीए के बीच आपसी समझौता हुआ था।
Shekhar Suman: 36 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ शेखर सुमन ने शेयर किया फोटो, यूजर्स ने पूछा- कौन है ये?

इस मामले में शाहरुख ने क्या कहा?
शाहरुख खान ने इस घटना के बाद कई मौकों पर अपनी बात रखी। 17 मई 2012 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था, 'मैं मैदान में नहीं घुसा था। मेरे साथ मेरी बेटी और कुछ बच्चे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने एक ऐसी टिप्पणी की, जो मुझे अपमानजनक लगी। मैंने सिर्फ अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करने की कोशिश की।' बाद में, टीवी शो 'आप की अदालत' में शाहरुख ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था, 'उस दिन मेरे बच्चे वहां थे। सिक्योरिटी गार्ड ने एक शब्द बोला, जो मराठी में भी आपत्तिजनक था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला था। मैं अपना आपा खो बैठा। मुझे बहुत गुस्सा आ गया।' शाहरुख के इस बयान को उनके प्रशंसकों ने समर्थन दिया, लेकिन एमसीए और कुछ गवाहों ने उनके दावों को खारिज कर दिया था।

क्या शाहरुख दोबारा वानखेड़े गए?
बैन हटने के बाद भी शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में नजर नहीं आए। 2012 की घटना के बाद से यानी पिछले 13 वर्षों में शाहरुख ने वानखेड़े में होने वाले आईपीएल मैचों में अपनी मौजूदगी को लेकर बेहद कम प्रोफाइल रखा है। माना जाता है कि भले ही बैन 2015 में हट गया था, लेकिन इस विवाद के बाद उन्होंने इस स्टेडियम से दूरी बनाए रखी। हालांकि, वह केकेआर के अन्य मैचों में देश भर के स्टेडियमों में नियमित रूप से दिखते रहे हैं, खासकर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में।
Kunal Kamra Row: घर पहुंचीं मुंबई पुलिस पर कुणाल कामरा ने कसा तंज, बोले- वक्त बर्बाद कर रहे हैं
विज्ञापन

2024 में फिर चर्चा में आए थे किंग खान
2024 में जब केकेआर ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया तो इस घटना की यादें फिर ताजा हुईं। केकेआर के पूर्व निदेशक जॉय भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उस रात शाहरुख ने गाली नहीं दी थी। मैं वहां था। कोई आपकी बेटी को छेड़े तो शांत रहना आसान नहीं होता।' जॉय के इस बयान ने एक बार फिर बहस छेड़ दी, लेकिन शाहरुख खुद इस पर चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें