इंटरनेशनल योग दिवस के मौके बॉलीवुड सितारे लगातार योग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। पहले करन सिंह ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी और अब सोहा अली खान ने फोटो पोस्ट की है।
सोहा प्रेग्नेंट है और ऐसे में उन्होंने ट्विटर पर योग करते हुए फोटो शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कौन कहता है प्रेग्नेंसी के दौरान आप फिट नहीं रह सकते।'
सोहा अली खान
दूसरी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस योग दिवस पर फोटोग्राफर्स के लिए नहीं बल्कि अपने लिए पोज करें।'
देखें सोहा का ट्वीट
सोहा अली खान
This #InternationalYogaDay 2017 don't pose for the photographers, pose for yourself 🙏🏼#yogaforlife pic.twitter.com/59D1jtGR0Q
— Soha Ali Khan (@sakpataudi) June 21, 2017