फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panne Aka Pages Trailer Out: राम अल्लादी की 'पेज' का ट्रेलर आया सामने, अगस्त में छह भाषाओं में होगी रिलीज

Fri, 19 May 2023 03:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निर्देशक राम अल्लादी, फिल्म 'पेज' - फोटो : सोशल मीडिया
कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम करने वाले लेखक और निर्देशक राम अल्लादी की फीचर फिल्म 'पेज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी है। यह फिल्म 'महिलाओं' और 'स्वतंत्रता' पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
निर्देशक राम अल्लादी - फोटो : सोशल मीडिया
पन्ने एक ऐसी कहानी है जो सरहद से शुरू होती है और कहानी में राजनीतिक रूप से गुंथे हुए धर्म से जुड़ी है। फिल्म निर्माता ने कहा, 'ब्रिटिश शासन के समय, कई भारतीय गांवों को कट्टरपंथियों ने जला दिया था। इन अंगारों से वे पन्ने उठे, जो हमें आजादी की कहानी बताते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'पेज' - फोटो : सोशल मीडिया
राम अल्लादी ने कहा, 'पेज पर काम करना एक जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है। टीजर और पोस्टर के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद मैं दर्शकों के लिए एक व्यक्ति के जीवन के तरीके के आधार पर सामाजिक और व्यक्तिगत पहचान की हमारी व्यक्तिगत व्याख्याओं को देखने के लिए उत्सुक हूं।

यह भी पढ़ें: भाई की मौत के गम से अब तक नहीं उबर पाए हैं जैकी श्रॉफ, बोले- उस दर्द को नहीं कुरेदना चाहता

4 of 5
निर्देशक राम अल्लादी, फिल्म 'पेज' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी सामाजिक स्वतंत्रता और किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच के अंतर के बारे में बात करती है। फिल्म की पृष्ठभूमि स्वतंत्रता के बाद की है और यह एक राजनीतिक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्वतंत्रता के बाद के घटनाक्रमों से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: माइग्रेशन पर छलका राहुल भट का दर्द, बोले- मुश्किल वक्त में भी नहीं छोड़ा सपने देखना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्देशक राम अल्लादी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'पेज' को हिंदी भाषा के अलावा बंगाली, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। यह एक महिला प्रधान फिल्म है और इसमें कल्पना तिवारी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा पंकज मुंशी, आनंद रंगराजन, विजया पोसाला, शिल्पा दास, प्रसाद कमलानाभा और सैम मुखर्जी भी फिल्म में दिखेंगे। हैदराबाद और वारंगल में फिल्माई गई पन्ने अगस्त में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:  'कान फिल्म फेस्टिवल' में हिस्सा लेंगी श्रुति हासन, इस अहम मुद्दे की बैठक की बनेंगी मुख्य अतिथि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें