फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor-Sunita: अनिल कपूर-सुनीता के साथ के 50 साल पूरे, एक्टर ने पत्नी के लिए लिखा लव नोट

Fri, 19 May 2023 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर-सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आज बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों 39 वर्ष से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वहीं, इनकी लव स्टोरी इससे भी पहले शुरू हुई थी। शादी को भले ही 39 साल हुए हैं, लेकिन एक-दूजे का साथ निभाते आज इन्हें 50 वर्ष हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने सुनीता के लिए एक लव नोट लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर-सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ बहुत ही प्यारा नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा है, 'हमें खुशहाल प्यार के 50 वर्ष मुबारक हों सुनीता! यह प्रेम कहानी करीब 50 साल पहले शुरू हुई थी और यह हमेशा रहेगी!'
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर-सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा कि 39 वर्षों की शादी और 11 वर्षों का डेटिंग लाइफ में तुम इतनी समझदार कैसे बनी रहीं! तुम्हारे धैर्य और समर्पण के बारे में लिखा जाना चाहिए! करीब पांच दशक बाद भी आज भी कुछ नहीं बदला है। हैप्पी एनिवर्सरी माय वन एंड ओनली। अब और हमेशा सिर्फ तुम ही हो!

4 of 5
अनिल कपूर-सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत के तमाम सितारे भी दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर लव इमोजी पोस्ट किया है। इनके अलावा करण जौहर, चंकी पांडे और तनीषा मुखर्जी ने बधाई संदेश लिखे हैं।
Shruti Haasan: 'कान फिल्म फेस्टिवल' में हिस्सा लेंगी श्रुति हासन, इस अहम मुद्दे की बैठक की बनेंगी मुख्य अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता ने 19 मई 1984 को शादी रचाई थी। इनकी लव स्टोरी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी। अनिल कपूर के दोस्त ने सुनीता से मजाक करने के लिए उन्हें सुनीता का नंबर दिया था। पहली बार सुनीता की आवाज सुनने के बाद ही अनिल कपूर उन्हें दिल दे बैठे थे। फिर मुलाकात हुई और धीरे-धीरे बात प्यार में बदल गई। 
Jackie Shroff: भाई की मौत के गम से अब तक नहीं उबर पाए हैं जैकी श्रॉफ, बोले- उस दर्द को नहीं कुरेदना चाहता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें