फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमी अवार्ड्स 2026: विजय सेतुपति बने प्रेजेंटर, देश को मिले 2 नामांकन; जानें भारत में कैसे देखें?

Tue, 24 Nov 2026 07:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में भारत से एक अभिनेता पहुंचा है।
  • प्रोड्यूसर कविता गुप्ता ने भारतीय अभिनेता को इवेंट में लाने में अहम भूमिका निभाई है।
  • उन्होंने 2024 में कॉमेडियन वीर दास को इंटरनेशनल एमी होस्ट करने में भी मदद की थी।
विज्ञापन
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम@iemmys
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स का इवेंट भारत के लिए काफी खास है। इसकी वजह यह है कि इवेंट में भारत से एक अभिनेता पहुंचे हैं। वह अवॉर्ड प्रेजेंर बने हैं। वहीं एमी अवार्ड्स में भारत से दो प्रोजेक्ट को नामांकन मिले हैं। इस खबर में जानिए एमी अवॉर्ड्स में क्या खास है।
विज्ञापन
Trending Videos

विजय सेतुपति - फोटो : X
विजय सेतुपति बने प्रेजेंटर
इस साल के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स को माइकल उरी होस्ट करेंगे, जबकि विजय सेतुपति एक अवार्ड प्रेजेंट करेंगे। प्रोड्यूसर कविता गुप्ता ने विजय सेतुपति को इस इवेंट में लाने में अहम भूमिका निभाई है। कविता 'इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज' की बोर्ड मेंबर भी हैं। उन्होंने 2024 में कॉमेडियन वीर दास को इंटरनेशनल एमी होस्ट करने में भी मदद की थी।



इवेंट में विजय सेतुपति ब्लैक आउटफिट में पहुंचें। उनके ब्लेजर के कंधे पर और बाईं तरफ कमर के नीचे वाली साइड पर गोल्डन कढ़ाई थी। हल्की दाढ़ी और करीने से संवारे गए बालों से उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा।

भारत को नहीं मिले अवॉर्ड्स
वीर दास को उनके शो 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' के लिए कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। 2021 में 'फॉर इंडिया' और 2023 में 'लैंडिंग' के बाद यह उनका तीसरा नॉमिनेशन है। हालांकि वीर दार को ये अवॉर्ड नहीं मिला। 'बेस्ट कॉमेडी' अवार्ड के लिए अर्जेंटीना की 'डिवीजन पलेर्मो- सीजन 2' को चुना गया।

भारत को दूसरा नामांकन 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' के लिए ड्रामा सीरीज कैटेगरी में मिला। इस शो में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि इसे 'बेस्ट ड्रामा सीरीज' का पुरस्कार नहीं मिला। 'कारेम' इस श्रेणी का विजेता रहा।

भारत में कैसे देखें
इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 का आयोजन 23 नवंबर को होगा लेकिन भारतीय दर्शक इस समारोह को 24 नवंबर को सुबह 3:30 बजे से देख सकेंगे। आयोजकों ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि यह इवेंट भारत में टेलीविजन पर दिखाया जाएगा या किसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन

एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत के जीतने का इतिहास
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में कई सम्मान हासिल किए हैं।
  • 2023 में प्रोड्यूसर एकता कपूर को 'इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड' मिला।
  • वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला और फिल्ममेकर बनीं।
  • उनसे पहले, सुभाष चंद्रा को 2011 में यही पुरस्कार मिला था। 2020 में 'दिल्ली क्राइम' ने इंटरनेशनल एमी जीता।
  • कॉमेडियन वीर दास ने 2023 में अपने शो 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए यह पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें