विनोद भानुशाली ने मनाया नवाजुद्दीन और सेजल की कामयाबी का जश्न, बधाई देने पहुंचे ढेरों सितारे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
मुंबई फिल्म जगत के काफी हैपनिंग इलाके बांद्रा में तमाम सितारे एक साथ जमीन पर चहलकदमी करते दिखे। मौका था भानुशाली स्टूडियोज के विनोद भानुशाली की तरफ से दी गई एक खास पार्टी का। बॉम्बे फेबल्स की सेजल शाह और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस मौके के खास मेहमान रहे और पार्टी में आने वालों ने दोनों की हालिया कामयाबी के लिए उन्हें खूब गले लग लगकर बधाइयां दी। दोनों सितारों ने अपने चाहने वालों की बधाइयां कुबूल की और सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
विनोद भानुशाली ने मनाया नवाजुद्दीन और सेजल की कामयाबी का जश्न, बधाई देने पहुंचे ढेरों सितारे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विनोद भानुशाली की इस पार्टी में सुधीर मिश्रा, उमेश शुक्ला, राज शांडिल्य. सुपर्ण वर्मा, विभु पुरी जैसे चर्चित निर्देशकों के अलावा मीरा चोपड़ा, श्वेता बासु प्रसाद, अंबर दीप सिंह, अनुप्रिया गोयनका, मेयांग चैंग आदि खास तौर पर मौजूद रहे। भानुशाली स्टूडियोज की स्थापना के बाद से विनोद भानुशाली हिंदी फिल्म जगत में लगातार सुर्खियां बनाते रहे हैं और उनके स्टूडियो से एक के बाद एक कई फिल्में बीते महीनों में घोषित हो चुकी हैं।