सलमान खान की फिल्मों का इंतजार फैंस को सबसे ज्यादा रहते है। हाल ही में आ रहीं खबरों के अनुसार बताया जा रहा था कि डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा एबीसीडी सीरीज की तीसरी फिल्म लाने वाले है वो भी सलमान खान के साथ मिलकर।
दरअसल सलमान खान ने बातचीत में बताया था कि वो रेमो डिसूजा के डांस पर आधारित फिल्म में काम करेंगे। इसी वजह से माना जा रहा था कि सलमान एबीसीडी 3 में काम करेंगे।
एबीसीडी 3 में काम करने की खबर को खारिज करते हुए सलमान ने कहा, 'मैं 'एबीसीडी 3' नहीं कर रहा हूं। वो डिज्नी की प्रॉपर्टी है। जबकि में इसे प्रोड्यूस करने वाला हूं। हां ये डांस पर आधारित फिल्म है लेकिन हर डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी नहीं होती।'
बता दें कि इस फिल्म में 51 साल के शख्स को अपने डांसिंग स्किल पर काम करना है। वो एक 13 साल की बेटी के पिता के किरदार में है। सुपरस्टार इस प्रोजेक्ट को लेकर थोड़े नर्वस हैं और इसके बारे में मजाक करते हुए उन्होंने कहा- मुझे लगा कि यह सही है। बेशक ये डांस फिल्म है लेकिन आज डांसिंग जिम्नास्टिक और कलाबाजी बन चुकी है। इसलिए मुझे नहीं पता क्यों मैंने आगे जाकर इसे साइन कर लिया। टाइगर जिंदा है कि शूटिंग के बाद सलमान इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।