आज का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी खास है। इंग्लैंड में हो रहे चैंपियन्स ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये तो सभी जानते हैं कि भारत-पाक का क्रिकेट मैच किसी वर्ल्ड वॉर से कम नहीं होता है। आम से लेकर खास, कोई इस मैच को मिस नहीं करना चाहता है। एक तरफ जहां अलग-अलग शहरों में भारत की जीत के लिए पूजा और हवन हो रहे हैं वहीं बॉलीवुड ने भी खुद को इस मैच के लिए पूरा तैयार कर लिया है।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने मैच को लेकर अपना एक्साइटमेंट ट्विटर पर जाहिर किया। अक्षय कुमार ने बताया कि वो मैच वाले दिन अमेरिका में छुट्टियां मना रहे होंगे लेकिन वो मैच को मिस नहीं करेंगे।
.@akshaykumar has a smart plan to watch #INDvPAK! How do you plan to catch the #SabseBadaMoh? Stay tuned to Star Sports for all the action! pic.twitter.com/ejQjhJQ5OY
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 3, 2017
वहीं एक्टर ऋषि कपूर ने इंडया-पाकिस्तान मैच की तस्वीर डालते हुए ट्वीट किया, 'सबसे बड़ी ब्लॉकब्सटर कल रिलीज हो रही है।'
Birmingham. The biggest Blockbuster releasing tomorrow. You go 🇮🇳 INDIA! pic.twitter.com/r9tTdBcxnM
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 3, 2017
सिंगर-कंपोजर अरमान मलिक ने भी ट्विटर पर अपना एक्साइटमेंट दिखाया। उन्होंने लिखा कि ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है।
This match is gonna be legendary! #INDvPAK #iccchampionstrophy2017 #MenInBlue 🇮🇳🏏
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) June 3, 2017
ऑनलाइन एंटरटेनमेंट चैनल एआईबी के तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंबा ने भी बारत-पाक मैच से जुड़ी अपनी फेवरेट बातें बताईं।
.@thetanmay and @gkhamba talk about their favourite #INDvPAK moh-ments and more! Watch #DilSeIndia tomorrow, at 8:30 AM on Star Sports! pic.twitter.com/3t79rrJBCp
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 3, 2017
जहां सभी इस मैच को लेकर उत्साहित है वहीं साउथ के सुपरस्टार सिद्धार्थ ने मैच को लेकर चिंता जाहिर की है। लंदन में हुए आतंकी हमले पर बोलते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि स्टेडियम हमले की जगह से केवल 200 किलोमीटर दूर है। ऐसे में ये मैच के लिए सही समय नहीं है।
Cricket to be played not 200km from the #London terror attacks. Certainly not the best time for an #IndvsPak contest.
— Siddharth (@Actor_Siddharth) June 4, 2017