मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान की सगाई की फोटो वायरल हो रही है। खतीजा की सगाई रियासद्दीन के साथ पिछले साल 29 दिसंबर को हुई थी। अब उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें एक तरफ वह और दूसरी तरफ उनके पति रियासद्दीन शेख मोहम्मद के साथ दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर को अब तक इंस्टाग्राम पर 45 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
खतीजा मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की बड़ी बेटी हैं। तस्वीर में खतीजा ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए फेस पर मास्क भी लगाया हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ की तस्वीर में रियासद्दीन ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं। खतीजा रहमान और रियासद्दीन की सगाई के मौके पर केवल ए आर रहमान का परिवार और खास लोग ही मौजूद थे। खतीजा खुद भी सिंगर हैं उन्होंने पिछले साल रिलीज 2021 में कृति सेनन की फिल्म मिमी के एक गाने में अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म में ए आर रहमान ने ही म्यूजिक दिया था।
फोटो में खतीजा कैमरे की तरफ देख रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा गया है, ईश्वर के आशीर्वाद से मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सगाई रियासद्दीन शेख मोहम्मद से हो गई है। वह एक आंत्रप्रेन्योर और विजकिड साउंड इंजीनियर हैं। सगाई 29 दिसंबर को मेरे जन्मदिन के मौके पर परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई। इस तस्वीर पर खतीजा के फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी और खूब प्यार बरसाया है।