'रांझणा' फिल्म से चर्चा में आए दक्षिण के सुपरस्टार धनुष ने साबुन बेचने
से इंकार कर दिया था। खबर थी कि धनुष और सोनम कपूर को साबुन बनाने वाली एक
कंपनी ने अनुबंधित कर लिया है।
पिछले दिनों खबर आई थी कि 'रांझणा' की सफलता को देखते हुए साबुन के एक विज्ञापन में सोनम और धनुष की जोड़ी को कास्ट किया गया है लेकिन बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि पहले इस विज्ञापन के लिए धनुष ने मना कर दिया था।
उनका तर्क था कि उनके जैसी साधारण शक्लोसूरत वाला अभिनेता सौंदर्य साबुन का विज्ञापन कैसे कर सकता है, लेकिन उनकी नई दोस्त सोनम ने उन्हें इसके लिए मनाया जिसके बाद वह सोनम के साथ इस विज्ञापन का हिस्सा बनने को राजी हो गए।
इस सौंदर्य साबुन की विज्ञापन फिल्म में शाहरुख खान नजर आ चुके हैं। धनुष दूसरे अभिनेता होंगे। हाल ही में उन्होंने मुंबई में इस विज्ञापन की शूटिंग पूरी की।
गौरतलब है कि धनुष के ससुर और प्रख्यात अभिनेता रजनीकांत भी खुद को विज्ञापन फिल्मों से दूर रखते हैं।