फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी बनी प्रियंका की पड़ोसी

Sat, 29 Jun 2013 11:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित ने भारत वापसी के साथ ही रियल इस्टेट में विशेष रूप से निवेश करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही माधुरी ने मुंबई में रहने के लिए अब एक नया आशियाना भी खोज लिया है।
विज्ञापन


माधुरी को मुंबई में खास स्थान पर घर चाहिए था और अब उनका वह इंतजार पूरा हो गया है। माधुरी प्रियंका चोपड़ा की पड़ोसी बनी हैं। उन्होंने उसी बिल्डिंग में 2 नये अपार्टमेंट खरीद लिए हैं, जहां प्रियंका चोपड़ा रहती हैं।

मुंबई के यारी रोड स्थित राज क्लासिक की बिल्डिंग में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर नेने ने नया अपार्टमेंट खरीदा है। उसी बिल्डिंग में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा रहते हैं।
विज्ञापन


माधूरी ने 11वें माले पर अपना घर खरीदा है। इस घर में इससे पहले वहां कोई भी नहीं रहता था। माधुरी फिलहाल वहां शिफ्ट तो नहीं हुई हैं, लेकिन नेमप्लेट में मिसेज माधुरी दीक्षित नेने का नाम नजर आ रहा है।
विज्ञापन


हो सकता है कि वह कुछ दिन में यहां शिफ्ट हों या फिर इस घर को सिर्फ निवेश के रूप में इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें