फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMPPA: के.सी. बोकाड़िया को हराकर निर्माता अभय सिन्हा बने इम्पा के नए प्रेसिडेंट, सभी सोलह सीटों पर मिली जीत

Sun, 10 Apr 2022 01:06 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन "द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोशिएसन" (इम्पा) के प्रेजीडेंट पद के लिए इस बार के चुनाव में अभय सिन्हा को चुना गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी निर्माता के.सी .बोकाड़िया को हराकर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
इम्पा चुनाव में अभय सिन्हा चुने गए नए प्रेजीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन "द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोशिएसन" (इम्पा) के प्रेजीडेंट पद के लिए इस बार के चुनाव में अभय सिन्हा को चुना गया है। शनिवार को अंधेरी पश्चिम स्थित डीएन नगर के वालिया हॉल में हुए चुनाव में निर्माता अभय सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंदी निर्माता के.सी .बोकाड़िया को हराकर जीत हासिल की है। इससे पहले अभय सिन्हा में पिछले 11 साल से इम्पा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे।

विज्ञापन

सभी 16 सीटों पर हासिल की जीत
"द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोशिएसन" (इम्पा) के चुनाव में 16 प्राइम मेम्बर, 5 एसोसियेट क्लास और दो टीवी प्रोड्यूसर चुने जाते हैं और इस तरह कुल 23 मेंबर होते हैं। इस बार के चुनाव में 16 प्राइम मेम्बरों वाली सभी 16 सीटों पर अभय सिन्हा के पैनल के सदस्य विजयी घोषित हुए। जबकि एसोसिएट क्लास के 5 सीटों वाले चुनाव में दो सीटें अभय सिन्हा कैंप ने तथा तीन सीटें केसी बोकाड़िया कैंप ने जीतीं।

कहा-सभी निर्माताओं का करेंगे सपोर्ट
इम्पा चुनाव में बाकी टीवी प्रोड्यूसरों की दो सीटों में से एक-एक सीट दोनों कैंप के हाथ लगी। अपनी और अपने पैनल की जीत पर अभय सिन्हा ने सभी निर्माताओं का धन्यवाद दिया है और कहा है कि वे सभी निर्माताओं के हित की लड़ाई में पहले की तरह ही हमेशा आगे रहेंगे और निर्माताओं को सपोर्ट करने के लिए भी हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

जीत हासिल करने वाले लोगों के नाम
इस बार के इम्पा चुनाव में अभय सिन्हा की तरफ से अशोक पंडित, अतुल पटेल, बाबू भाई थीबा, भरत एन पटेल, घनश्याम तलाविया, हरसुख भाई पटेल, जगदीश बारिया, निशांत उज्जवल, प्रदीप सिंह, राजकुमार आर पांडे, रत्नाकर कुमार, रोशन सिंह, टीनू वर्मा, विनोद गुप्ता, यूसुफ शेख, कुक्कू कोहली, सुषमा शिरोमणि और संजीव सिंह बॉबी जीते हैं, जबकि के. सी. बोकाड़िया कैंप से अमित बोकाड़िया, रिकू राकेशनाथ, महेंद्र धारीवाल और मनीष जैन ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें