फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमेशन में भी देशभक्ति बनी कामयाबी का सहारा, 'मोटू पतलू' बनाने वालों ने अब बनाया ये किरदार

Mon, 17 Aug 2020 03:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला

सार

  • देशभक्ति जागृत करेगा ये नया कार्टून 'कैप्टन भारत'।
  • कॉस्मॉस माया ने शुरू किया नया एनिमेशन शो।
विज्ञापन
कैप्टन भारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटू पतलू, सेल्फी विद बजरंगी और बापू जैसे किड्स शोज के बाद भारतीय एनीमेशन कंपनी कॉस्मॉस माया ने एक नया शो शुरू किया है, 'कैप्टन भारत'। देशप्रेम की थीम पर आधारित इस एनीमेशन शो की शुरुआत आजादी की सालगिरह पर रविवार को हो गई है।

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक कैप्टन भारत के चरित्र में भारतीय युवाओं की सामूहिक देशभक्तिपूर्ण आवाज की गूंज है। यह चरित्र स्कूल जाने वाले बच्चों की पीढ़ी में भारत के प्रति प्रेम की भावना फैलाता है और वह भी मजेदार और एक्शन से भरपूर ढंग से। यह कहानी है एक भारतीय सैनिक की, जिसका नाम, उस देश के नाम पर है, जिसे वह प्यार करता है। देश के समक्ष आए किसी भी खतरे का सामना करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए वह विभिन्न गैजेट्स, हथियारों और उपकरणों का उपयोग करता है।

कैप्टन भारत अपनी तरह का पहला एनीमेशन शो भी है। जहां तक एनीमेशन कार्यक्रमों की बात है तो इससे पहले किसी भारतीय कंपनी ने राष्ट्रीय गर्व और देशभक्ति को केंद्र में रखकर ऐसा शो तैयार नहीं किया। कंपनी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, 'कैप्टन भारत हमारे देश के लोकतंत्र और विविधता में एकता का प्रतीक है। कंपनी चाहती है कि यह चरित्र बच्चों के लिए एक आदर्श बन सके, जिस पर बच्चे गर्व कर सकें और भविष्य में वे भी देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।'
विज्ञापन


कंपनी क्रिएटिव टीम भी अपने इस नए किरदार को लेकर काफी खुश है। इसके सीसीओ कहते हैं, 'कैप्टन भारत देश के बेहतरीन सशस्त्र बलों और सुरक्षाकर्मियों को समर्पित एक्शन नायक है, जो हमारे देश को बाहरी और आंतरिक खतरों से बचाता है। इसके माध्यम से हम  युवा पीढ़ी के मन में शुरुआत से ही देशभक्ति और देश के प्रति प्रेम, सेना की वर्दी व तिरंगे के लिए सम्मान के भाव का सूत्रपात करना चाहते हैं। बच्चों में बहुत प्रतिभा होती है और हम हमेशा मनोरंजक कंटेंट के जरिये उन्हें सार्थक और प्रासंगिक संदेश प्रदान करने का प्रयास करते हैं जो उन्हें सामाजिक रूप से जिम्मेदार मूल्यों को बनाए रखने और बढ़ावा देने में मदद करता है।'
विज्ञापन


पढ़ें: दुनिया भर में हैमलेट पर बनी कृतियों में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ भी शामिल, टॉप 10 में मिली जगह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें