बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता- निर्देशक निशिकांत कामत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैल रही है। कई न्यूज साइट्स पर भी इस खबर को देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि सच्चाई है कि निशिकांत कामत इस समय हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत के बारे में बॉलीवुड के कई सितारों ने बताया है और उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया है।
Nishikant kamat is on ventilator support. He is still alive & fighting. Let’s pray for him.
वहीं फिल्म सत्यमेव जयते के निर्देशन मिलाप झवेरी ने भी निशिकांत कामत की मौत की खबर को फर्जी बताया। मिलाप ने अपने ट्वीट में निशिकांत के स्वास्थ्य की जानकारी भी दी।
Just spoke to someone who is with Nishikant in the hospital right now. He hasn’t passed away yet. Yes he is v critical and fighting life and death. But he is still alive 🙏 https://t.co/h6D8fLA6N8
बता दें कि निशिकांत कामत ने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। निशिकांत कामत ने साल 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट से अपने करियर की शुरुआत की। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें काफी नाम कमाया। फिल्म डोंबिवली फास्ट मराठी सिनेमा की शानदार फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया था।