आज यानी 16 अक्तूबर को पंजाबी अभिनेता रूपिंदर सिंह, गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल ने सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करतारपुर साहिब में माथा टेका।
यूं तो भारत-पाकिस्तान के रिश्ते में होने वाली खटपट किसी से छिपी नहीं है, लेकिन दोनों देशों की सिनेमाई दुनिया आज भी एक-दूसरे को लेकर सहज हैं। इसका हालिया उदाहरण हमें तब मिला, जब भारतीय पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल सरहद पार पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब पहुंचे।
विज्ञापन
पाकिस्तान पहुंचे पंजाबी एक्टर्स
आज यानी 16 अक्तूबर को पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल ने सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करतारपुर साहिब में माथा टेका। इतना ही नहीं सभी अभिनेताओं ने करतारपुर साहिब में धार्मिक अनुष्ठान भी किए। इन सभी कलाकारों का करतारपुर साहिब में पाकिस्तानी हास्य अभिनेता इफ्तिखार ठाकुर और नासिर चुनियोटी ने भव्य स्वागत किया। दोनों पाकिस्तानी अभिनेताओं में भारतीय पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए सलमान को नहीं मिलेगा 'पठान' का साथ, जानें मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला
विज्ञापन
बांधे व्यवस्थाओं की तारीफों के पुल
भारतीय अभिनेताओं ने गुरुद्वारे में माथा टेका और लंगर भी खाया। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर का दौरा करने पर खुशी जाहिर की और आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए वहां की व्यवस्था की सराहना की। करतारपुर साहिब प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने भारतीय पंजाबी कलाकारों को गुरुद्वारा दरबार साहिब के स्मृति चिन्ह भेंट किए हैं।
करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन
करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है। चार किलोमीटर लंबा यह कॉरिडॉर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को दरबार साहिब की यात्रा करने का मौका देता है। खास बात यह है कि कॉरिडोर के रास्ते जाने पर भारतीय तीर्थयात्रियों में वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 9 नवंबर, 2019 को किया गया था।
Sam Bahadur: फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाने पर कंगना से हुई फातिमा की तुलना, बोलीं- दोनों में बड़ा अंतर