सितारों का एकमात्र उद्देश्य पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करना और अलग-अलग किरदार से लोगों का दिल जीतना होता है। इनमें से कई स्टार किसी फिल्म में हीरो-हीरोइन की भूमिका निभाते हैं। तो कई कहानी को नया आयाम देने के लिए खलनायक बन जाते हैं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने बेहतरीन कॉमिक सेंस से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। देश में जॉनी लीवर, कपिल शर्मा, परेश रावल, भारती और राजपाल यादव जैसे मशहूर कॉमेडियन हैं। कॉमेडी ने न सिर्फ इन्हें शोहरत दिलाई है, बल्कि आज ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इन स्टार कॉमेडियन की कमाई पर साउथ सिनेमा के इस कॉमेडी किंग की कमाई भारी है।
ब्रह्मानंदम हैं सबसे अमीर कॉमेडियन
एक्टर ब्रह्मानंदम साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चित नाम हैं। केनिगंती ब्रह्मानंदम के फैंस भारी मात्रा में हैं, और एक्टर भी अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ब्रह्मानंदम अपनी हर फिल्म के लिए एक से दो करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड 2007 में एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए दर्ज किया गया था।
Filmy Wrap: 'कबीर सिंह' से ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होगी 'एनिमल' और 'गदर 2' का टीजर रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें
दूसरे नंबर पर कपिल शर्मा
वहीं, स्टैंड-अप कॉमेडी, टेलीविजन शो और फिल्मों में अपने सेंस ऑफ ह्यूमर सहित कॉमिक टाइमिंग से लोगों को प्रभावित करने वाले कपिल शर्मा की टोटल संपत्ति 300 करोड़ रुपये है। इस तरह कपिल शर्मा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दूसरे कॉमेडियन हैं।
#AskSRK: शाहरुख खान ने 'जवान' के प्रमोशन पर तोड़ी चुप्पी, बेटी की डेब्यू फिल्म द आर्चीज पर भी बरसाया प्यार
जॉनी लीवर-परेश रावल का ऐसा हाल
बॉलीवुड में तीन दशक से अधिक के करियर के साथ, जॉनी लीवर एक ऐसा नाम हैं जो लोगों के चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देते हैं। लीवर का कॉमेडी टैलेंट और बेहतरीन एक्टिंग दर्शकों को बांधे रखता है। इंडस्ट्री में जॉनी ने अपने योगदान से अब तक 225 करोड़ की कुल संपत्ति अर्जित कर ली है। चौथे नंबर पर परेश रावल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 93 करोड़ रुपये है।