भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है। आईएन10 मीडिया नेटवर्क ने क्षेत्रीय सिनेमा में पैर पसारते हुए भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए 'फिलमची- फिल्मन का लालची' नामक चैनल शुरू करने की घोषणा की है। आईएन 10 मीडिया नेटवर्क इससे पहले 'एपिक टीवी-इंडिया का अपना एंटरटेनमेंट' और 'शोबॉक्स-अपना म्यूजिक, अपना स्वैग' जैसे विभिन्न जॉनर के चैनल को खड़ा करने के लिए जाना जाता है।
फिलमची चैनल का मुख्य उद्देश्य बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और विभिन्न शहरों में रहने वाले भोजपुरी बोलने वाले लोगों को आकर्षित करना है। 'फिल्मन का लालची' अपने ब्रांड प्रस्ताव के अनुरूप 250 से अधिक भोजपुरी फिल्मों के व्यापक संग्रह की मेजबानी करेगा जिनमें निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला, यश मिश्रा, चिंटू पांडे के साथ रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे दिग्गज कलाकारों की फिल्में शुमार होंगी। अभी यह चैनल डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है और जल्द ही यह सभी बड़े केबल ओपरेटर्स और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।