फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकीजा' के रीमेक में मीरा बनेंगी मीना कुमारी

Thu, 28 Feb 2013 10:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मकार महेश भट्ट की फिल्म 'नजर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा 'पाकीजा' फिल्म के नए संस्करण में महान अभिनेत्री मीना कुमारी का किरदार करेंगी। यह फिल्म 1972 में कमाल अमरोही द्वारा निर्देशित की गई थी और अब उनके बेटे ताजदार अमरोही इसका पुनर्निर्माण करेंगे। यह दर्शकों के साथ मीरा के लिए भी अच्छी खबर है। हालांकि इस ख्ाबर से यह बहस भी शुरू हो गयी है कि क्या मीरा, संजीदा अभिनेत्री मीना कुमारी जैसे किरदार को पर्दे पर उतार पाएंगी।  
विज्ञापन


मीरा ने कहा, "मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।" उन्होंने कहा, "मुझे इस फिल्म में मीना काफी पसंद आईं। यह मेरे दिमाग में कई बार बन चुकी है। मैं भारत इस तरह के अविस्मरणीय किरदार को निभाने का सपना लेकर आई थी, और अब मुझे वैसी ही भूमिका मिल गयी।"

फिल्म की पटकथा अभी लिखी जा रही है। फिल्म के निर्देशक ने कहा कि "मीरा ने मुझसे 'पाकीजा' के बारे में साढ़े तीन साल पहले बात की थी। वह इसे करने के लिए बेहद जुनूनी हैं। वह सपने देखने वाली एक छोटी बच्ची हैं, इसलिए मैंने उन्हें यह भूमिका दी।" फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन निर्देशक का नाम तय करने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें