फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी काबिलियत का इस्तेमाल नहीं हो पाया', इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म की असफलता पर की बात; दी सिर्फ 3 रेटिंग

Sat, 06 Jun 2026 07:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने अपनी एक फिल्म की असफलता के बारे में बात की है। उन्होंने इसे 10 में से तीन रेटिंग दी है। आइए जानते हैं उन्होंने इसके किरदार के बारे में क्या कहा है?
विज्ञापन
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच इम्तियाज अली ने साल 2017 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की असफलता के बारे में बात की है। रिलीज से पहले इसकी काफी चर्चा थी, लेकिन रिलीज के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। निर्देशक के मुताबिक इस फिल्म में उनकी काबिलियत का सही इस्तेमाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
इम्तियाज ने 10 में से दिए 3 रेटिंग
इम्तियाज ने अनफिल्टर्ड बाय समदीश में 'जब हैरी मेट सेजल' के बारे में बात की। जब उनसे फिल्म को 10 में से रेटिंग देने के लिए कहा गया, तो उन्होंने इसे 3 रेटिंग दी। अपने जवाब को समझाते हुए इम्तियाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक गंवाया हुआ मौका था, क्योंकि कहानी में बहुत क्षमता थी। मुझे इसे अलग तरह से हैंडल करना चाहिए था।'

जब हैरी मेट सेजल - फोटो : सोशल मीडिया
हैरी के किरदार के बारे में इम्तियाज ने क्या कहा?
इसके बाद फिल्ममेकर ने हैरी के किरदार के पीछे के आइडिया को समझाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के एक छोटे से गांव के ऐसे आदमी के बारे में सोचा था जो मासूमियत और कोमलता के साथ विदेश जाता है, लेकिन जिंदगी के थपेड़ों से धीरे-धीरे कठोर हो जाता है। इम्तियाज ने कहा कि करीबी रिश्तों के प्रति उस आदमी के इमोशनल रिएक्शन ने ही इस किरदार को आकार दिया। हैरी के मन में गहरा दुख था और उसने खुद को इस तरह तैयार किया था कि उसे दोबारा किसी के प्रति कोमलता या लगाव महसूस न करना पड़े।

फिल्म की असफलता पर पहले भी बोले इम्तियाज
यह पहली बार नहीं है जब इम्तियाज ने फिल्म की असफलता के बारे में बात की है। रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि किसी ने उनसे कहा था, 'अगर फिल्म अच्छा नहीं कर पाई तो क्या हुआ, आखिर यह तुम्हारी ही फिल्म है।' उन्होंने कहा कि इस बात का उन पर गहरा असर हुआ। यह बात याद करके इम्तियाज को दर्द हुआ। इम्तियाज ने फिल्म को 'एक बदकिस्मत बच्चा' भी कहा।

कॉकरोच जनता पार्टी को सिनेमा जगत की हस्तियों का साथ, समर्थन में आए ऋचा चड्ढा-अतुल कुलकर्णी समेत ये सेलेब्स

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी 'मैं वापस आऊंगा'?
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अगले महीने रिलीज होगी। यह फिल्म 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है, गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी रहमान के संगीत का जादू महसूस होता है। इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य किरदारों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें