फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Shahid Kareena: शाहिद-करीना के मिलने पर इम्तियाज अली ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जब वी मेट...

Thu, 13 Mar 2025 12:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali On Shahid Kapoor Kareena Kapoor: शाहिद कपूर और करीना कपूर को हाल ही में आईफा 2025 के दौरान एक साथ देखा गया था। दोनों को एक साथ देखने के बाद हर किसी को जब वी मेट की यादें ताजा हो गईं। दोनों के एक साथ देखे जाने पर अब इम्तियाज अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं, जिन्हें प्रशंसक अक्सर जब वी मेट 2 बनाने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं।
विज्ञापन
करीना-शाहिद के मिलने पर इम्तियाज अली ने दिया रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, shahidkapoor, imtiazaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और करीना कपूर को हाल ही में IIFA 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा गया। दोनों को एक साथ देखकर हर किसी बॉलीवुड प्रेमी की पुरानी यादें ताजा हो गईं। खासतौर पर फिल्म 'जब वी मेट' की। यह पल इन दोनों के फैंस के लिए बेहद खास रहा, कि उनके दो पसंदीदी सितरे फिर से एक साथ नजर आए। दोनों को एक साथ देखे जाने पर अब इम्तियाज अली का रिएक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शाहिद कपूर-करीना को एक मंच पर एक साथ देखने पर इम्तियाज की राय
आईफा के दौरान करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक-दूसरे को गले लगाया, मुस्कुराए और बातचीत की, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय रहा। अब करीना और शाहिद को एक साथ एक ही मंच पर बातचीत करते देखकर बॉलिवड निर्देशक इम्तियाज अली ने पीटीआई को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, '' शाहिद और करीना का मिलना अच्छा लगा, लेकिन वो फिल्म जब वी मेट का सीक्वल नहीं बनाना चाहते।''
 

नहीं बनाना चाहते 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट
फिल्ममेकर इम्तियाज अली से उनकी फिल्म "जब वी मेट" के सीक्वल के बारे में पूछा गया। ये फिल्म 2007 में आई थी और बहुत पसंद की गई थी। पीटीआई को बताते हुए इम्तियाज ने कहा, ''वह फिल्म 'जब वी मेट' को वैसे ही छोड़ देना चाहिए, उसे दोबारा बनाकर खराब नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वो शाहिद और करीना के साथ कोई नई फिल्म की योजना नहीं बना रहे, लेकिन दोनों के साथ काम करना उन्हें बहुत अच्छा लगा था।''
विज्ञापन

जब वी मेट
'जब वी मेट' एक सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म 26 अक्तूबर 2007 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में करीना और शाहिद की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया था।

यह भी पढ़ें:
Sanjay Dutt: फिनलैंड में संजय ने लगाए हर हर महादेव के नारे, पत्नी-बच्चों के साथ उठाया ऑरोरा बोरेलिस का लुत्फ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें