फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी सावंत की नेकदिली ने जीता फैंस का दिल, दुबई पुलिस के साथ मिलकर कामगारों को बांटी इफ्तारी

Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhi Sawant: राखी सावंत इन दिनों दुबई में हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन ने वहां अपनी नेकदिली से फैंस का दिल जीत लिया है
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान का महीना चल रहा है। तमाम लोग रोजेदारों की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। इन दिनों दुबई में रह रहीं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी अपनी नेकी से दिल जीत लिया। उन्होंने हाल ही में दुबई पुलिस के साथ मिलकर श्रमिकों को इफ्तार का खाना वितरित किया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Harshvardhan Rane: होली पर महिलाओं की टोली से घिरे हर्षवर्धन राणे, जमकर दिए पोज, देखिए तस्वीरें

Trending Videos

श्रमिकों को खाना वितरित किया
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे श्रमिकों को इफ्तार का खाना बांटती दिख रही हैं। राखी सावंत ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर सैकड़ों श्रमिकों को खाना वितरित किया। यह वीडियो लाइफी मीडिया (LIFEY.Media) के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। राखी सावंत काले रंग का बुर्का पहने नजर आ रही हैं।
 

20 लोगों के लिए उमराह यात्रा की स्पॉन्सर
इतना ही नहीं, राखी सावंत ने रमजान के महीने में उमराह के लिए भी 20 लोगों के लिए निजी तौर पर प्रबंध किया है। राखी सावंत ने दुबई में 10 भारतीय और 10 पाकिस्तानी नागरिकों के लिए उमराह यात्रा का प्रबंध अपने खर्चे पर किया। राखी सावंत ने कहा कि वे हर साल अपनी आमदनी का एक हिस्सा नेक कामों के लिए खर्च करेंगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Sanjay Dutt: फिनलैंड में संजय ने लगाए हर हर महादेव के नारे, पत्नी-बच्चों के साथ उठाया ऑरोरा बोरेलिस का लुत्फ
विज्ञापन

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में आया नाम
राखी सावंत का नाम बीते दिनों समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़े विवाद में सामने आया। शो में रणवीर अल्लाबादिया की अपमानजनक टिप्पणी के बाद कई लोगों को तलब किया गया। महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को तलब किया था। राखी की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी आदिल खान दुर्रानी से हुई। हालांकि, फिलहाल दोनों का अलगाव हो चुका है और अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें