निर्देशक बनना चाहते थे रणबीर
आगे इस बातचीत में इम्तियाज ने रणबीर से जुड़ा बड़ा खुलाया किया। उन्होंने कहा, ‘रणबीर ने जब मेरी फिल्मों में अभिनय भी नहीं किया था, तब भी हम दोनाें फिल्म निर्देशन पर चर्चा करते थे। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि उनका सपना निर्देशन करना है। वह कपूर खानदान से हैं और उनका ऐसा सोचना कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह निर्देशन करना चाहते हैं। अगर वह निर्देशन नहीं करते तो मुझे जरूर आश्चर्य होता। लेकिन देखते हैं, एक बार जब वह सक्रिय रूप से निर्देशन शुरू कर देंगे, तो क्या उन्हें पता चलेगा कि यह वास्तव में क्या है और उन्हें इसमें आनंद आता है या नहीं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें पता चलेगा, मुझे उम्मीद है कि वह निर्देशन के लिए अभिनय नहीं छोड़ेंगे। लेकिन यह सच है कि उनकी रुचि हमेशा से अभिनय से ज्यादा निर्देशन में रही है।’
बता दें कि रणबीर कुछ दिनों पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि आने वाले वक्त में वह फिल्म निर्देशन करेंगे।
कितना रहा फिल्म ‘रामायण’ का कलेक्शन?
रिलीज के 22वें दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने विदेशों में 9.25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 996 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,185 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही भारत में 1,000 करोड़ रुपये नेट कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने 22 दिनों में 592.13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 'रामायण' का दुनियाभर का कुल कलेक्शन 1,777 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस कमाई के साथ यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।