बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री जेनिलिया देशमुख की फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ 27 नवंबर शुक्रवार से थिएटर्स में सज चुकी है। फिल्म में इमरान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
पहले दिन 'गनमास्टर G9' ने की इतनी कमाई
फिल्म 'गनमास्टर G9' के लिए पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक फिल्म ने 2.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 2.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म के पहले दिन का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है।
पिछली फिल्म की तुलना में काफी कम
इमरान हाशमी की पिछली फिल्म 'आवारापन 2' के मुकाबले 'गनमास्टर G9' काफी कम है। फिल्म 'आवारापन 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत करते हुए 22 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वहीं इसके मुकाबले 'गनमास्टर G9' पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। हालांकि इमरान के करियर में 'आवारापन 2' की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। हालांकि 'बादशाहो' और 'राज 3' को छोड़कर इमरान के करियर की सभी फिल्में पहले दिन 10 करोड़ से कम की ही कमाई कर पाई हैं।
फिल्म रामायण और ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के आगे फीकी पड़ी 'गनमास्टर G9'
'गनमास्टर G9' के अलावा इन दिनों थिएटर्स में रामायण का जलवा चल रहा है। रामायण ने आज शुक्रवार को रिलीज के 23वें दिन भी शाम 6 बजे तक 4.88 करोड़ की कमाई की है। वहीं 'गनमास्टर G9' के साथ आज ही रिलीज हुई आयुष्मान और शरवरी की फिल्म ने पहले दिन शाम 6 बजे तक 2.52 करोड़ की कमाई कर ली है।