फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को इमरान की बाइक पर दिखीं सोनाक्षी

Thu, 04 Apr 2013 02:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में सुनसान सड़क पर आखिर बाइक पर सवार इमरान खान, सोनाक्षी को कहां भगाकर ले जा रहे थे। यह सवाल इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


आखिर इन दोनों को हुआ क्या...कुछ ऐसे ही सवाल शायद उस व्यक्ति के मन में आये, जिन्होंने इन दोनों को अकेले आधी रात में बाइक पर देखा।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा व इमरान खान, मिलन लूथरिया की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' की शूटिंग मुंबई के भायकुला स्टेशन के पास कर रहे थे।

फिल्म के जिस दृश्य की शूटिंग होनी थी उसमें सोनाक्षी को इमरान खान के साथ बाइक पर सवार होकर भागना था। सो, इमरान रिहर्सल के दौरान बार-बार सोनाक्षी को बाइक पर बिठाकर वही के एक चौक के चक्कर काट रहे थे।

रात के ढाई बजे यह इलाका बिल्कुल शांत रहता है, लेकिन वहां फुटपाथ पर सोने वाले कुछ लोग जाग रहे थे। उनमें से ही किसी ने यह देखा कि इमरान सोनाक्षी को बाइक पर लिये जा रहे हैं और चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में शोर शराबे को सुन कर इमरान ने मिलन से बात की। फिर मिलन वहां पहुंचे और सभी लोगों को शांत किया और उन्हें बताया कि फिल्म की शूटिंग चल रही है और इमरान चूंकि रिहर्सल कर रहे हैं. सो, वे बार-बार चौक के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें