फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तनु वेड्स मनु' के सीक्वल में इमरान-अनुष्का

Wed, 09 Jan 2013 03:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरहिट फिल्म रही 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल बनने जा रहा है। खास बात यह होगी कि इस फिल्म में वह कोई भी चेहरा नहीं होगा जो इस मूल फिल्म में था। 'तनु वेड्स मनु' के सीक्वल में इमरान खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका होगी।
विज्ञापन


इस फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन ने कहा कि हमें इंडस्ट्री में अनुष्का शर्मा और इमरान खान से बेहतर जोड़ी  नहीं दिख रही है। इसलिए हम इन कलाकारों को लेना चाह रहे हैं। यह हमारी फिल्म के लिए परफेक्ट होंगे। सूत्रों के अनुसार इमरान और अनुष्का से इस बारे में बात हो गई है। उन्होंने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल लंबे समय से पेंडिंग था। इस फिल्म के निर्माता रहे शैलेष आर सिंह और विनोद बच्चन के बीच कुछ असहमतियों की वजह से यह फिल्म रुकी हुई थी।

अब यह रास्ता साफ हो गया है। खबरें यह भी आ रहीं हैं कि इस फिल्म का निर्देशन 'तनु वेड्स मनु' निर्देशित करने वाले आनंद राय ही करेंगे। 'तनु वेड्स मनु' 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आर माधवन, कंगना रणावत और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के सीक्वल में यह कोई कलाकार नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें