फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने अटकाईं इमरान की सांसें

Fri, 16 Aug 2013 01:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार स्टंट करने में माहिर हैं। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के प्रमोशन में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही तरीका निकाला। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनकी साथी कलाकार इमरान खान की सांसे अटक गईं।
विज्ञापन


इमरान खान और अक्षय कुमार ने हाल ही में बाइक राइडिंग कर मुंबई के लोगों को चौंका दिया। लेकिन लोगों के साथ साथ इमरान खान भी अक्षय कुमार की इस प्लानिंग से चौंक गये थे।

चूंकि उनके लिए भी यह सरप्राइज ही था। लेकिन खास बात यह है कि इमरान खान को इस बात का बिल्कुल आइडिया नहीं था कि कुछ ऐसा होनेवाला है।

लेकिन अचानक अक्षय, मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही बाइक पर सवार हुए और इमरान का हाथ थाम वे जूहू की तरफ निकल पड़े। इमरान इस पूरे राइड में मस्ती करने की बजाय बहुत डरे सहमे से नजर आये।
विज्ञापन


बाद में इमरान के करीबी लोगों ने बताया कि इमरान बहुत डरे हुए थे। चूंकि कई सालों से वह कभी बाइक पर पीछे वाली सीट पर नहीं बैठे थे।

साथ ही वे इस बात से वाकिफ थे कि अक्षय को स्टंट करने में मजा आता है तो इमरान को इस बात का डर था कि कहीं अक्षय कुछ करतब न दिखाने लगे। सो, वह पूरे रास्ते सहमे से रहे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें