टीवी जगत के जाने माने कलाकार करण वोहरा इन दिनों अपने शो ‘इमली’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। अभिनेता ने इंडस्ट्री में काफी कम शोज में ही काम किया है, इसके बावजूद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। अब करण के घर खुशियों की सौगात आई है। हाल ही में, एक्टर जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। अपने इस नए सफर को लेकर अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
इमली फेम करण वोहरा बने जुड़वा बच्चों के पिता
‘इमली’ फेम करण और उनकी पत्नी बेला वोहरा हाल ही में, दो बेटों के माता-पिता बने हैं। अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत से अभिनेता सातवें आसमान पर नजर आ रहे हैं। करण ने बेहद ही क्यूट अंदाज में इस खुशखबरी को अनाउंस किया है कि उनके घर में दो बेटों ने जन्म लिया है। साथ ही उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी वाइफ का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, ‘ओम नमः शिवाय।’
Adipurush: 'आदिपुरुष' में जानबूझकर लिखे गए थे 'हनुमान' के विवादित डायलॉग, लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान
सोशल मीडिया पर अनाउंस की खुशखबरी
हाल ही में, एक इंटरव्यू में करण ने अपनी इस खुशखबरी को साझा करते हुए कहा, ‘हमें जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। जब मैं मुंबई में था, तब मेरी पत्नी ने यह खुशखबरी मुझे शेयर की थी और एक हफ्ते बाद मुझे इमली मिल गया। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मेरे लिए यह एक खूबसूरत पल था।’ सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस भी उन्हें जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दोनों को बधाई और बच्चों को आशीर्वाद।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘नई यात्रा मुबारक हो करण।’
Shahid Kapoor: दक्षिण भारतीय दर्शकों पर टिप्पणी के बाद शाहिद कपूर ने दी सफाई, कह डाली यह बड़ी बात
अभिनेता को फैंस दे रहे हैं बधाई
आपको बता दें कि इन दिनों करण स्टार प्लस शो 'इमली' में अथर्व का किरदार निभा रहे हैं। वह 'जिंदगी की महक' और 'कृष्णा चली लंदन' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। अभिनेता की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह भी अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट रहते हैं।