जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अगस्त्य के हाथ 'द आर्चीज' के बाद एक और बड़ी फिल्म लग गई है। इस फिल्म में अगस्त्य के साथ धर्मेंद्र काम करते नजर आएंगे। दरअसल, बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के 87वें जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'इक्कीस' का एलान कर दिया गया है, जिसमें अगस्त्य नंदा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसका मतलब साफ है अमिताभ और धर्मेंद्र की जोड़ी के बाद अब फिल्मी पर्दे पर धर्मेंद्र और अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा दिखाई देगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए अगस्त्य ने वरुण धवन को रिप्लेस किया है।