फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2023: इस दिन होगा 'आईफा 2023' का आयोजन, सलमान खान से लेकर कृति सेनन तक करेंगे परफॉर्म

Tue, 09 May 2023 09:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'आईफा 2023' के आयोजन की तारीख सामने आ गई है। वहीं, इसके होस्ट और परफॉर्म करने वाले सितारों की लिस्ट फैंस का बज हाई कर रही है। 
 
विज्ञापन
आईफा 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' (आईफा 2023) का आगाज अबू धाबी के यस आइलैंड में होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगी। आईफा रॉक्स के दूसरे दिन फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर राजकुमार राव इसे होस्ट करते नजर आएंगे, जबकि अमित त्रिवेदी, सुखबीर सिंह, बादशाह, सुनिधि चौहान और न्यूक्लिया सहित संगीत जगत की कुछ बड़ी हस्तियों को इसमें परफॉर्म करते देखा जाएगा। 

'आईफा 2023' में लगेगा सितारों का मेला

'आईफा 2023' अवॉर्ड नाइट को अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे, जो 27 मई को आयोजित किया जाएगा। समारोह के तीसरे दिन सलमान खान, नोरा फतेही, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाते नजर आएंगे। हाल ही में आईफा की ओर से जारी किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राजकुमार राव के जरिए शो को होस्ट किए जाने की पुष्टि की गई। 

विज्ञापन


राजकुमार राव भी होंगे होस्ट 

'आईफा' की ओर से राजकुमार राव की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया, 'बरेली से यस आइलैंड (अबू धाबी) तक। राजकुमार राव आईफा रॉक्स 2023 के होस्ट के रूप में हमारा मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' इस अपडेट ने राजकुमार के फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। फैंस, एक्टर को आईफा में बतौर होस्ट देखने के लिए अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 

Shekhar Kapur: डिस्लेक्सिया से जूझ चुके हैं शेखर कपूर, स्वास्थ्य को लेकर फिल्म निर्माता का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बच्चन ने जताई खुशी

वहीं, आईफा को होस्ट किए जाने को लेकर अभिषेक बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं यस आइलैंड, अबू धाबी में आईफा के 23वें एडिशन की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हूं। आईफा मेरे लिए परिवार की तरह है। मैं मनोरंजन करने, फैंस से मिलने और विश्व स्तर पर उनके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।' गौरतलब हो कि 'आईफा अवॉर्ड्स 2023' के नॉमिनेशन की घोषणा 2022 के आखिरी महीने में की गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें