बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर नन्हे महमान का आगम हुआ है। बता दें कि 6 नवंबर को बेटी को जन्म देने के बाद से ही अभिनेत्री मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुश है। वह लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की बच्चे के साथ खेलते हुए एक तस्वीर वायरल होने लगी है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट बच्ची को दुलारती और रणबीर कपूर बच्चे को खिलाते नजर आ रहे हैं।
क्या है वायरल फोटो का सच?
कुछ फैन इस तस्वीर को साझा कर इसे रणबीर-आलिया की बेटी की पहली तस्वीर बता रहे हैं। वहीं, कुछ दावा कर रहे हैं कि यह पुरानी फोटो है। बता दें कि यह तस्वीर 14 अगस्त 2014 की है। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट कर रिया खुराना को टैग किया था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस बच्ची के साथ आलिया खेलती नजर आ रही हैं वह उनकी दोस्त रिया खुराना की है।
यह भी पढ़ें: पाक अभिनेता यासिर हुसैन ने मांगा आलिया की बेटी का हाथ? कर डाला ऐसा पोस्ट, लोगों ने लगाई क्लास