फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मराठी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाएंगे पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंथ, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

Fri, 21 Feb 2020 01:02 PM IST
anand anand अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो

सार

  • इस फिल्म में मलयालम और मराठी सिनेमा के कुछ मशहूर कलाकार भी नजर आ सकते हैं
  • मेकर्स ने पुणे और नासिक में शूट के लिए जगह की तलाश कर ली है
  • श्रीसंथ ने साल 2017 में फिल्म 'अक्सर 2' से अभिनय के क्षेत्र में डेब्यू किया था
विज्ञापन
S Sreesanth - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंथ पिछले कुछ समय से फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते अब वह मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'मुंबइचा वड़ा पाव' है। इस फिल्म को फिल्मकार और निर्माता पीके अशोकन और विज्ञापन फिल्मकार मेहराली पोइलंगल इस्माइल बना रहे हैं। ये दोनों ही मलयालम इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। श्रीसंथ के अनुसार यह उन्हें दिया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ किरदार है। इस फिल्म में मलयालम और मराठी सिनेमा के कुछ मशहूर कलाकार भी नजर आ सकते हैं। ये कलाकार कैमियो रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस साल अप्रैल महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। वहीं प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। मेकर्स ने पुणे और नासिक में शूट के लिए जगह की तलाश कर ली है। इन्हीं जगहों पर फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग की जाएगी।  फिल्म के निर्माता जल्द ही इस फिल्म को लेकर अधिक जानकारी साझा कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़े दोनों फिल्मकारों के साथ श्रीसंथ की तस्वीर सोशल मीडिया फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

क्रिकेट करियर अधर में फंसने के बाद श्रीसंथ ने साल 2017 में फिल्म 'अक्सर 2' से अभिनय के क्षेत्र में डेब्यू किया था। इसके साथ ही वह मलयालम फिल्म 'टीम 5' में भी नजर आए। श्रीसंथ ने तमिल और तेलुगू सिनेमा को भी आजमाया हुआ है। पिछले दफा वह कन्नड़ फिल्म 'केम्पे गौड़ा 2' में दिखे थे। वहीं उन्हें सबसे अधिक शोहरत रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए मिली थी। वह इसके 12वें सीजन में नजर आए थे। इस शो में  उन्होंने काफी अच्छा गेम खेला था और ग्रैंड फिनाले तक भी पहुंचे। शो में दीपिका कक्कड़ विजेता तो वहीं श्रीसंथ ने दूसरा स्थान हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'जय जय शिवशंकर' से लेकर 'कौन है वो कौन है वो', महाशिवरात्रि पर सुनिए बॉलीवुड के शानदार गाने

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें