The Kashmir Files, Nadav Lapid
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने इस वर्ष सफलता के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़े। मगर, साथ ही फिल्म विवादों में भी खूब रही। हाल ही में गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के आज आखिरी दिन भी यह फिल्म चर्चा में रही। दरअसल, जूरी के हेड ने इस फिल्म पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं, जूरी हेड और इस्राइल के फिल्म मेकर नादव लैपिड ने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। साथ ही उन्होंने इसे 'भद्दी' फिल्म भी कहा है। फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी की दौरान लैपिड ने यह बात कही। इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।