फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI Goa 2024: युवा निर्माताओं को अभिनेता-निर्देशक बोमन ईरानी की सलाह, बोले- मुझसे मत लीजिए प्रेरणा

Thu, 21 Nov 2024 12:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह यानी कि इफ्फी, गोवा का शुभारंभ बुधवार 20 नवंबर से हो चुका है। उद्घाटन समारोह में अभिनेता बोमन ईरानी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
IFFI Goa 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह यानी कि इफ्फी (IFFI) का आगाज बुधवार 20 नवंबर से गोवा में हो गया है। इस साल इफ्फी में 19 फिल्मों के अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 43 फिल्मों के एशियाई प्रीमियर और 109 फिल्मों के भारतीय प्रीमियर प्रस्तावित हैं। फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता बोमन ईरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'द मेहता बॉयज' का भी प्रदर्शन होगा। अभिनेता ने बुधवार को फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस दौरान ने युवा निर्माताओं को सलाह देते नजर आए।

विज्ञापन

बोले युवा मुझसे प्रेरणा न लें
समारोह की ओपनिंग सेरेमनी में बोमन ईरानी ने युवाओं को सलाह दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बोमन ईरानी ने कहा कि युवा फिल्म निर्माताओं को उनसे सीख नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि वह 65 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। बोमन ईरानी ने 'खोसला का घोसला', 'मुन्नाभाई' सीरीज की फिल्मों के साथ-साथ '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 
Superhero Films: इन सुपरहीरो फिल्मों का प्रशंसकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में शामिल है कई बड़े नाम

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
बोमन ईरानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'इफ्फी गोवा 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होकर रोमांचित महसूस हो रहा है। 25 नवंबर को फिल्म द मेहता बॉयज को प्रस्तुत करते हुए बेहद खुशी हो रही है और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आप सभी इसे देखें, बस यही इंतजार है'। 

विज्ञापन

'लिखें और लिखना बंद न करें'
इफ्फी की ओपनिंग सेरेमनी में बोमन ईरानी को सम्मानित किया गया। बोमन ईरानी ने कहा कि IFFI जैसी जगहें उन्हें यह विश्वास दिलाती हैं कि भारत उन युवाओं के लिए अवसरों की भूमि है, जो फिल्में बनाने का सपना देखते हैं। करो। यह तुम्हारा समय है। मैं 25 तारीख को यहां से अपनी शुरुआत कर रहा हूं। अभिनेता से निर्देशक बने बोमन ईरानी ने कहा कि 'निर्देशक बनने का सपना देखने वालों को लिखना सीखना चाहिए। हर दिन बिना चूके लिखें। लिखें और लिखना बंद न करें। ऐसा करने में 65 साल न लगाएं। आप अभी से लिखना शुरू करें। यह आपका समय है'।
IFFI Goa 2024: युवा निर्माताओं को अभिनेता-निर्देशक बोमन ईरानी की सलाह, बोले- मुझसे मत लीजिए प्रेरणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें